Hamirpur (Himachal) News: नाकाबंदी के दौरान टेंपो से दो पेटी शराब बरामद
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस टीम सुजानपुर ने बगेहड़ा में नाकाबंदी के दौरान एक टेंपो से दो पेटी देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी सुजानपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम वीरवार दोपहर को बगेहड़ा में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान टेंपो को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर टेंपो से देसी शराब मार्का ऊना नंबर-एक की दो पेटियां बरामद हुईं। हमीरपुर के एसपी बलबीर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। संवाद
#TwoCartonsOfLiquorSeizedFromATempoDuringABlockade. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 10, 2026, 00:40 IST
Hamirpur (Himachal) News: नाकाबंदी के दौरान टेंपो से दो पेटी शराब बरामद #TwoCartonsOfLiquorSeizedFromATempoDuringABlockade. #VaranasiLiveNews
