Haryana: नहर में डूबे दो भाई, मौके पर मचा हड़कंप; एसडीआरएफ की टीम कर रही तलाश

गांव बव्वा के पास से गुजर रही जवाहरलाल नेहरू नहर में रविवार सुबह नहाने गए दो ममेरे-फुफेरे भाई तेज बहाव में बह गए। घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ की टीम ने नहर में सर्च अभियान शुरू कर दिया। दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है, जबकि पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है। लापता युवक 20 वर्षीय चंदू राम निवासी गांव बहू और 11 वर्षीय यशवंत निवासी गांव जाट जांटी के रहने वाले हैं। दोनों रिश्ते में ममेरे-फुफेरे भाई हैं। परिजनों के अनुसार चंदू राम रविवार सुबह करीब नौ बजे घर से बाइक लेकर मानेसर ड्यूटी पर जाने की बात कहकर निकला था। रास्ते में वह अपने भाई मुकेश और ममेरे भाई यशवंत के साथ गांव बव्वा के पास स्थित जवाहरलाल नेहरू नहर पर पहुंच गया। तीनों नहर में नहाने के लिए उतर गए। इसी दौरान नहर में पानी का बहाव काफी तेज हो गया। अचानक बढ़े बहाव के कारण चंदू राम और यशवंत संतुलन खो बैठे और गहरे पानी में बहने लगे। दोनों को बहता देख उनके साथ मौजूद मुकेश ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई, लेकिन उस समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था जो तुरंत सहायता कर सके।

#CityStates #Rewari #Haryana #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 31, 2026, 14:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haryana: नहर में डूबे दो भाई, मौके पर मचा हड़कंप; एसडीआरएफ की टीम कर रही तलाश #CityStates #Rewari #Haryana #VaranasiLiveNews