दो बेटों की मौत: दवा लेने घर से निकले दो भाई संग दर्दनाक हादसा, एक झटके में बुझ गए घर के दो चिराग
लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार तड़के अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अमनपुर गौटिया गांव के रहने वाले अजय शर्मा (40) और उनके छोटे भाई विजय शर्मा (35) की मौत हो गई। अजय अपने भाई विजय की तबीयत अचानक खराब होने पर दवा दिलाने सीएचसी आ रहे थे। विजय की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अजय ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कुछ ही घंटों के भीतर दो बेटों की मौत से परिवार में मातम छा गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
#CityStates #Shahjahanpur #UpPolice #RoadAccident #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 10, 2026, 17:15 IST
दो बेटों की मौत: दवा लेने घर से निकले दो भाई संग दर्दनाक हादसा, एक झटके में बुझ गए घर के दो चिराग #CityStates #Shahjahanpur #UpPolice #RoadAccident #VaranasiLiveNews
