गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: शालीमार गार्डन इलाके में फ्लैट में मिले दो शव, पुलिस जांच में जुटी

यूपी के गाजियाबाद जिले के थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र में दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना डीएलएफ भगत सिंह चौक के पास बी1 एस2 फ्लैट में हुई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और एसीपी शालीमार गार्डन मौके पर पहुंचे। मृतकों की पहचान राकेश शर्मा (72) और उनके नौकर नैन सिंह (55) के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के शवों को कब्जे में ले लिया है। उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

#CityStates #CrimeNews #UpPolice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 22, 2026, 08:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: शालीमार गार्डन इलाके में फ्लैट में मिले दो शव, पुलिस जांच में जुटी #CityStates #CrimeNews #UpPolice #VaranasiLiveNews