Basti News: दो बाइक भिड़ीं, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-महुली मार्ग पर पगार गांव के पास रविवार रात करीब 10 बजे दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान देईसांड़ निवासी हंस कुमार (30) पुत्र रामजीत के रूप में हुई है। बताया गया कि हंस कुमार रविवार रात बाइक से अपने घर से बस्ती की ओर जा रहे थे। वहीं, बाघापार निवासी विशाल (19) पुत्र राजेश महादेवा की तरफ से घर लौट रहे थे। पगार गांव के पास दोनों की बाइकों में टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। घायल विशाल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उनका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
#BastiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 11, 2026, 02:22 IST
Basti News: दो बाइक भिड़ीं, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर #BastiNews #VaranasiLiveNews
