Kotdwar News: जीएमओयू बस अड्डे पर लगी दो बेंच

कोटद्वार। इनरव्हील क्लब कोटद्वार पिंक की ओर से यात्रियों के लिए जीएमओयू बस स्टैंड परिसर में दो बेंच लगवाई गईं। क्लब की अध्यक्ष शिल्पी अग्रवाल ने कहा कि बस स्टेशन में यात्रियों के लिए बैठने की व्यवस्था होनी चाहिए। इसे देखते हुए संगठन ने वहां दो बेंच की व्यवस्था की। जीएमओयू के अध्यक्ष गजे सिंह रौथाण ने कहा कि बेंच लगने से बस की प्रतीक्षा में रुके यात्रियों को निश्चित ही राहत मिलेगी। इस मौके पर महावीर सिंह रावत, कुंवर सिंह रावत ने विचार व्यक्त किए। सचिव कनिका अग्रवाल के संचालन में हुए सादे कार्यक्रम में पूजा लड्डा, ज्योत्सना कुकरेती, हेमा अग्रवाल, बीना मित्तल, आरती खरक्वाल, विम्मी बत्रा, अवंतिका अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। संवाद

#TwoBenchesInstalledAtGMOUBusStand #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 27, 2026, 18:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kotdwar News: जीएमओयू बस अड्डे पर लगी दो बेंच #TwoBenchesInstalledAtGMOUBusStand #VaranasiLiveNews