Haridwar News: चोरी की मोटरसाइकिल के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
बहादराबाद। कोतवाली क्षेत्र में आई हॉस्पिटल के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी कर लेने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अरमान निवासी तेलीवाला गंगनहर रुड़की और विनय निवासी गणेशपुर, गंगनहर रुड़की को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। दोनों ने बाइक की पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट मोड़ ली थी।सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने बताया कि रविवार को कस्बा चौकी प्रभारी प्रवीण बिष्ट टीम के साथ नहर पटरी पर मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान लोहे के पुल बहादराबाद से नहर पटरी और तरफ से बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने संदेह होने पर दोनों संदिग्धों को रोक लिया। बाइक चेक करने पर नंबर प्लेट मुड़ी हुई थी। दोनों को कोतवाली लाकर पूछताछ की गई तो स्वीकार किया कि तीन दिन पहले बाइक हंस फाउंडेशन अस्पताल के बाहर से चोरी की थी।सीओ ने बताया कि दोनों आरोपी बाइक बेचने जा रहे थे। पहचान छिपाने के लिए उस पर मोड़ी हुई नंबर प्लेट लगाकर चला रहे थे। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
#TwoAccusedOfStolenMotorcycleArrested #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 03, 2026, 18:42 IST
Haridwar News: चोरी की मोटरसाइकिल के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार #TwoAccusedOfStolenMotorcycleArrested #VaranasiLiveNews
