Panipat News: जयभगवान की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार

इस्माईलाबाद। सीआईए एक की टीम ने चार दिन पहले धुराला गांव के खेतों में शव मिलने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि जयभगवान नशे का आदी था। इसलिए वह चोरी किया करता था। आरोपियों को शक हुआ की वह उनके गांव में चोरी करने आया तो उन्होंने उसे मौत के घाट उतार दिया। सीआईए एक के प्रभारी जसबीर ने बताया कि रिमांड के दौरान धुराला गांव की आरा कालोनी के रहने वाले काबू आरोपी हैप्पी कश्यप व राजकुमार उर्फ राजू ने पूछताछ में कबूल किया की। उन्होंने डकोत बस्ती में रहने वाला मृतक जयभगवान को 24 फरवरी की रात को गांव में चोरी करने की फिराक में घूमते हुए देखा था। उसे रोकने की कोशिश की तो वह भाग निकला। अगले दिन वह उन्हें शाम के समय फिर से गांव में घूमता मिला, जिसे रोक कर रात को गांव में घूमने का कारण पूछा तो उनमें बहस हो गई। इसी के चलते उन्होंने तैश में आकर परने (गमछे) से उसका गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया। संवादबॉक्स यह था मामला 26 फरवरी को थाना झांसा पुलिस को सूचना मिली थी कि डकोत बस्ती धुराला के पास खेत में एक शव पड़ा है। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर सीन आफ क्राइम टीम, एफएसएल को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। मामले की जांच सीआईए की तीन टीम व झांसा थाना टीम को सौंपी गई। पुलिस टीमों ने अलग अलग पहलु से जांच की गई।

#TwoAccusedArrestedInJaiBhagwan'sMurder #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 02, 2026, 03:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: जयभगवान की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार #TwoAccusedArrestedInJaiBhagwan'sMurder #VaranasiLiveNews