Bareilly News: बैंक अधिकारी का पर्स छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
बरेली। पासपोर्ट दफ्तर के पास एक निजी बैंक की उप प्रबंधक का पर्स छीनने के दो आरोपियों को बारादरी थाना पुलिस ने 30 घंटे बाद घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी उफैजा के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके साथी शकील उर्फ शानू उर्फ नागराज को भी दबोच लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेजा गया है। एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि बारादरी पुलिस बृहस्पतिवार तड़के भरतौल रोड पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया तो वे बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम पर तमंचों से फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में काजी टोला निवासी उफैजा के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके साथी एजाज नगर गौटिया निवासी शकील उर्फ शानू उर्फ नागराज को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों से दो तमंचे, कारतूस, मोबाइल फोन, तीन डेबिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, छह चाबियां और 1,810 रुपये बरामद हुए हैं। पूछताछ में दोनों ने तीन नवंबर की शाम पर्स छीनने की बात स्वीकार की। बताया कि पकड़े जाने के डर से उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की थी।ये है मामलालक्ष्मी गुप्ता एचडीएफसी बैंक की सिविल लाइंस शाखा में उप प्रबंधक हैं। मंगलवार शाम साढ़े सात बजे वह बैंक से सेटेलाइट बस अड्डे होते हुए अपने आवास उमंग पार्ट-1, महानगर जा रही थीं। उन्होंने अपना पर्स स्कूटी के फुटरेस्ट के पास रखा था। पीलीभीत रोड पर पासपोर्ट ऑफिस के पास पहुंचते ही दो अनजान व्यक्ति बाइक से आए और उनका पर्स छीनकर बीसलपुर चौराहे की ओर भाग गए। पर्स में उनका मोबाइल फोन, बैंक कार्ड, चाबी और कुछ नकदी थी। एक बदमाश ने मैरून रंग की शर्ट पहनी थी। लक्ष्मी गुप्ता ने बुधवार को बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।शकील पर दर्ज हैं कई मुकदमेएएसपी के अनुसार शकील के खिलाफ बारादरी थाने में छह मुकदमे दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट और वर्ष 2022 में हत्या का एक मुकदमा शामिल है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पर्स छीनने के मामले में कार्रवाई की गई। मुठभेड़ के संबंध में बारादरी थाने में आर्म्स एक्ट के तहत एक और मामला दर्ज हुआ है।पुलिस ने 300 कैमरों की फुटेज खंगालीरिपोर्ट दर्ज कर खुलासे के लिए टीमें गठित कर दी गई थीं। पुलिस ने पासपोर्ट कार्यालय से सटे रास्तों व आसपास के करीब 300 सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली और बदमाशों को चिह्नित किया। फिर मुखबिर तंत्र व तकनीक का प्रयोग कर पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की। पीड़िता ने भी लुटेरों को पहचान लिया है। - शिवम आशुतोष सिंह, एएसपी
#TwoAccusedArrestedForSnatchingABankOfficial'sPurse;OneSustainedAGunshotWoundToTheLeg. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 06, 2026, 02:52 IST
Bareilly News: बैंक अधिकारी का पर्स छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली #TwoAccusedArrestedForSnatchingABankOfficial'sPurse;OneSustainedAGunshotWoundToTheLeg. #VaranasiLiveNews
