Kaithal News: युवक का अपहरण कर पीटने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
कैथल। युवक का अपहरण कर उसे पीटने के मामले में पुलिस ने गांव मटौर निवासी विकास व बजरंग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि गांव हाबड़ी निवासी गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी पहचान विक्की नामक युवक से हुई थी, जो उसे गांव मटौर ले गया। वहां कुलदीप उर्फ राहुल ने उसे गार्ड की नौकरी दिलाने का झांसा देकर मनीमाजरा (चंडीगढ़) बुला लिया और रहने के लिए कमरा भी दिलवाया। कुछ दिन बाद कुलदीप अपने साथी विकास के साथ कमरे पर पहुंचा और गौरव को एक बैग में रखा सफेद पाउडर (स्मैक) एक युवक को देने के लिए कहा। गौरव डर के कारण सामान देने गया, लेकिन वहां मौजूद युवकों ने उससे सामान छीन लिया और बिना पैसे दिए भाग गए।गौरव ने बताया कि एक अप्रैल को विक्की उसे बहाने से सुल्तान के बाड़ा ले गया, जहां पहले से मौजूद आरोपियों ने उससे स्मैक की मांग की। मना करने पर उसे जबरन काली स्कॉर्पियो में डालकर अपहरण कर लिया गया। आरोपियों ने उसकी आंख, मुंह व हाथ-पैर बांधकर लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट की और लगातार स्मैक के बारे में पूछताछ करते रहे। बाद में उसे गांव सौंगरी-गुलियाना के पास छोड़कर फरार हो गए। इस संबंध में थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह व एएसआई रघुबीर सिंह की टीम ने जांच करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पैसों के लेनदेन के चलते उन्होंने गौरव को सबक सिखाने के लिए वारदात को अंजाम दिया। संवाद
#TwoAccusedArrestedForKidnappingAndBeatingAYouth #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 13, 2026, 02:52 IST
Kaithal News: युवक का अपहरण कर पीटने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार #TwoAccusedArrestedForKidnappingAndBeatingAYouth #VaranasiLiveNews
