UP: विदेश में नाैकरी का झांसा देकर ठगी, युवक काे थमा दिया फर्जी नियुक्ति पत्र और वीजा; दो आरोपी गिरफ्तार

आगरा के थाना हरीपर्वत पुलिस ने विदेश में नौकरी का झांसा देकर लोगों से रकम ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पंजाब के कपूरथला का साहिल और हाथरस का अमन शामिल है। दोनों ने 4 महीने पहले संजय प्लेस में एक कंपनी बनाई थी। वह लोगों से सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क करते थे। आगरा के युवक को कनाडा में नौकरी का झांसा दिया। इसके लिए फर्जी वीजा और नियुक्ति पत्र भी थमा दिया। बाद में नौकरी के लिए नहीं जाने पर युवक ने अपने रुपए वापस मांगे। आरोपी आनाकानी करने लगे। पीड़ित युवक ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद आरोपियों को पकड़ लिया गया।

#CityStates #Agra #UpPolice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 14, 2026, 16:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: विदेश में नाैकरी का झांसा देकर ठगी, युवक काे थमा दिया फर्जी नियुक्ति पत्र और वीजा; दो आरोपी गिरफ्तार #CityStates #Agra #UpPolice #VaranasiLiveNews