Ambala News: लावारिस मिले दो बच्चे संस्था को सौंपे

अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने लावारिस मिले दो किशोरों को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाने के लिए एक सामाजिक संस्था को सौंपा है। इसी प्रकार दूसरे मामले में एक यात्री का खोया हुआ महंगा आईफोन उसे कुशलतापूर्वक वापस लौटाया गया। आरपीएफ कर्मचारी जब स्टेशन एरिया में गश्त कर रहे थे, तभी उनकी नजर यूटीएस काउंटर के पास बैठे दो बच्चों पर पड़ी। बच्चों की स्थिति को देखते हुए कर्मचारी ने उनसे पूछताछ की। बच्चों ने बताया कि वो मौली जागरां चंडीगढ़ और सहारनपुर के रहने वाले हैं। बच्चे अपने घर के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं दे पा रहे थे। इसके बाद आरपीएफ ने जिला युवा विकास संगठन के समन्वयक अजय तिवारी से संपर्क किया और कागजी कार्रवाई के बाद दोनों बच्चों को संगठन सदस्यों के सुपुर्द कर दिया गया ताकि उन्हें परिजनों तक पहुंचाया जा सके। दूसरी घटना में लुधियाना के दुगरी निवासी रुपिंदर सिंह के चेहरे पर उस समय खुशी लौट आई, जब उन्हें उनका खोया हुआ मोबाइल वापस मिला। रुपिंदर सिंह ने बताया कि शनिवार को उनका आईफोन-17 अंबाला स्टेशन पर कहीं छूट गया था। आरपीएफ स्टाफ को फोन मिला तो उन्होंने तुरंत यात्री से संपर्क साधा। यात्री ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले ही लगभग 80,000 रुपये यह स्मार्टफोन खरीदा था। संवाद

#TwoAbandonedChildrenFoundAndHandedOverToTheOrganization. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 05, 2026, 02:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: लावारिस मिले दो बच्चे संस्था को सौंपे #TwoAbandonedChildrenFoundAndHandedOverToTheOrganization. #VaranasiLiveNews