Election: TVK चीफ विजय बोले- सभी ने मेरे खिलाफ हाथ मिला लिया, मुझे नीचा दिखाने वाले तमिलनाडु का अपमान कर रहे
तमिलनाडु मेंं जल्द विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बीच अब यहां सियासी राजनीति तेज हो रही है। सोमवार को तमिलगा वेट्ट्री कजागम के प्रमुख विजय ने कहा कि तमिलनाडु के लोगों के साथ अपने रिश्ते को जीव-जंतजैसा है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा लगता है कि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों में उनके खिलाफ लड़ने के लिए सभी पार्टियां एकजुट हो गई हैं। कितनी संपत्ति है इसका ही जवाब देना पड़ता है वेल्लोर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए टीवीके प्रमुख ने कहा कि आगामी चुनाव राज्य के लोगों के लिए भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई होंगे। आगे उन्होंने कहा "यह चुनाव 50 साल में एक बार होने वाले चुनाव जैसा है। इस चुनाव में सभी लोग विजय का विरोध करने के लिए एकजुट हो गए हैं। यह तमिलनाडु की जनता के लिए भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग है। राजनीति में आने से पहले आपकी क्या संपत्ति थी राजनीति में आने के बाद आपकी क्या संपत्ति है हर राजनेता को इसका जवाब देना चाहिए। अगर आप मेरा अपमान करते हैं, तो यह जनता का अपमान करने जैसा है। विजय और जनता खून और मांस के बंधन से जुड़े हैं।" बुनियादी सुविधाओं की कमी की ओर इशारा किया शासन व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कई पहाड़ी गांवों में बस सेवाओं और अस्पतालों सहित बुनियादी सुविधाओं की कमी की ओर इशारा किया। उन्होंने सत्ताधारी डीएमके सरकार के सुरक्षित रहो मॉडलकी आलोचना करते हुए कहा कि महिलाएं वर्तमान में इसे हम सुरक्षित नहीं हैं मॉडल के रूप में देखती हैं। टीवीके प्रमुख ने आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी की सरकार के तहत कानून व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा और महिलाएं, पुरुष और बच्चे सुरक्षित जीवन जी सकेंगे। विजय ने डीएमके के नेतृत्व वाली सरकार पर तमिलनाडु में नकली आदर्शप्रशासन चलाने का आरोप भी लगाया और उन्हें स्टैंड-अप कॉमेडीकहकर उनका मजाक भी उड़ाया। विजय ही तमिलनाडु हैके नारे पर दिया जोर वेल्लोर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विजय ने कहा कि राज्य में राजनीतिक लड़ाई टीवीके और डीएमके के बीच है। उन्होंनेतमिलनाडु ही विजय है, विजय ही तमिलनाडु हैके नारे पर जोर दिया।टीवीके नेता ने असम के पूर्व मुख्यमंत्री डीके बरोआ के प्रसिद्ध कथन का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा था, "भारत ही इंदिरा है, इंदिरा ही भारत है। "इस तरह उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की राजनीतिक विरासत की प्रशंसा की। अभिनेता से राजनेता बने विजय ने लोगों से टीवीके के पार्टी चिन्ह सीटीको वोट देने का आग्रह किया। इसके साथ हीकहा कि कोई भी जनता के अधिकार को उनसे छीन नहीं सकता। विजय ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया और वादा किया कि राज्य में उनकी पार्टी की सरकार बनने पर वे राज्य के हर नागरिक से व्यक्तिगत रूप से मिलेंगे। विजय ने कहा, “एमके स्टालिन ने झूठे वादे किए हैं और जनता को धोखा दे रहे हैं। तमिलनाडु में हमारी (टीवीके) सरकार बनने के बाद, मैं व्यक्तिगत रूप से सभी से मिलूंगा और हर जिले में जाकर अपने लोगों से बात करूंगा। यह चुनाव तमिलनाडु की जनता के साथ है और डीएमके सरकार के खिलाफ है। मुकाबला तमिलनाडु की जनता और स्टालिन साहब के बीच है। हमारा वोट, हमारा अधिकार, कोई हमारा वोट नहीं छीन सकता। सीटी चिन्ह के लिए हमारा वोट। हम कभी किसी को अपना वोट छीनने नहीं देंगे, यह सच है।” क्या है समीकरण तमिलनाडु में इस साल के पहले छह महीनों में चुनाव होने वाले हैं, जिनमें मुख्य मुकाबला डीएमके के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन (एसपीए) और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कजगम के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन के बीच होगा। एसपीए में कांग्रेस और डीएमडीके सहित कई पार्टियां शामिल हैं और एमएमके और एमडीएमके के साथ गठबंधन की बातचीत चल रही है। दूसरी ओर, एआईएडीएमके के अलावा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एनडीए ब्लॉक में अग्रणी स्थिति में है, जिसमें पट्टाली मक्कल कच्ची (पीएमके) और गठबंधन का हिस्सा कई अन्य पार्टियां शामिल हैं। चुनाव से पहले अभिनय करियर से संन्यास लेने वाले विजय, अपने राजनीतिक दल टीवीके के साथ राजनीति में पदार्पण कर रहे हैं।
#IndiaNews #National #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 17:28 IST
Election: TVK चीफ विजय बोले- सभी ने मेरे खिलाफ हाथ मिला लिया, मुझे नीचा दिखाने वाले तमिलनाडु का अपमान कर रहे #IndiaNews #National #VaranasiLiveNews
