Kangra News: 12 दिन से ट्यूबवेल ठप, भनेई डागलू में गहराया पेयजल संकट
गर्मी में पानी को तरसे लोग, दो दिन में समाधान न होने पर विभाग के घेराव की चेतावनीसंवाद न्यूज एजेंसीजवाली (कांगड़ा)। नगर पंचायत जवाली के वार्ड-1 भनेई डागलू में ट्यूबवेल पिछले 12 दिनों से बंद पड़ा है। मोटर खराब होने के कारण क्षेत्र में गंभीर पेयजल संकट पैदा हो गया है।स्थानीय लोगों ने बताया कि भीषण गर्मी में उन्हें पीने के पानी, खाना बनाने और पशुओं के लिए पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं और बुजुर्गों को दूर-दराज से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर ट्यूबवेल की मोटर ठीक कर जलापूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे जल शक्ति विभाग जवाली का घेराव करेंगे।वहीं, जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता निर्मल सिंह ने बताया कि मोटर को मरम्मत के लिए भेजा गया है और जल्द ही समस्या का समाधान कर जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
#TubewellOutOfOrderFor12Days;DrinkingWaterCrisisDeepensInBhanaiDaglu. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 20, 2026, 17:55 IST
Kangra News: 12 दिन से ट्यूबवेल ठप, भनेई डागलू में गहराया पेयजल संकट #TubewellOutOfOrderFor12Days;DrinkingWaterCrisisDeepensInBhanaiDaglu. #VaranasiLiveNews
