Kangra News: सड़क पर पलटा ट्रक, घर और दुकान को नुकसान

डमटाल (कांगड़ा)। मिलवां-बरोटा रोड पर उलेहड़ियां गांव में क्रशर से भरा एक ट्रक पलट गया। चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक जोगिंद्र सिंह के घर और दुकान की साथ लगती दीवार को तोड़ता हुआ आंगन में पलट गया। इस कारण ट्रक में भरी बजरी आंगन में बिखर गई। इस संदर्भ में जब एसडीएम इंदौरा सुरेंद्र ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि क्रशर की गाड़ियां रात आठ से सुबह छह बजे तक ही चलेंगी और दिन के समय चलने वाली क्रशर की गाड़ियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जोगिंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल में छुट्टियां पड़ी हैं। अगर स्कूल में छुट्टियां न होतीं,तो और भी ज्यादा नुकसान हो सकता था। संवाद

#TruckOverturnedOnTheRoad #HouseAndShopDamaged #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 17:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: सड़क पर पलटा ट्रक, घर और दुकान को नुकसान #TruckOverturnedOnTheRoad #HouseAndShopDamaged #VaranasiLiveNews