Hamirpur (Himachal) News: चकमोह में खराब स्ट्रीट लाइटों से परेशानी

पंचायत ने मंदिर न्यास और बिजली बोर्ड से जल्द व्यवस्था बहाल करने की मांग कीसंवाद न्यूज एजेंसीदियोटसिद्ध (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत चकमोह में बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास की ओर से लगाई गई कई स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब हैं। इससे गांव के रास्तों और सार्वजनिक स्थानों पर रात के समय अंधेरा रहता है और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।समस्या को लेकर सोमवार को पंचायत प्रधान सोम दत्त और बीडीसी सदस्य प्रेम सिंह ने मंदिर अधिकारी से मुलाकात कर खराब लाइटों की जल्द मरम्मत करवाने का आग्रह किया। पंचायत के अनुसार, न्यास की ओर से इस संबंध में बिजली बोर्ड के संबंधित कनिष्ठ अभियंता से भी कई बार संपर्क किया जा चुका है।प्रधान सोम दत्त ने बताया कि पहले बिजली बोर्ड की ओर से सप्ताह में एक-दो दिन कर्मचारी उपलब्ध करवाकर स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की जाती थी, लेकिन पिछले काफी समय से यह व्यवस्था नियमित नहीं है। इससे खराब लाइटों की संख्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि मंदिर न्यास लाइटों की मरम्मत के लिए आवश्यक सामान और खर्च वहन करने को तैयार है। तकनीकी मरम्मत बिजली बोर्ड के स्तर पर होनी है तो बोर्ड को इसके लिए व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने बिजली बोर्ड अनुभाग कोटला के कनिष्ठ अभियंता संजीव कौशल से भी मुलाकात कर समस्या के समाधान का आग्रह किया।

#TroubleCausedByFaultyStreetlightsInChakmoh #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 28, 2026, 18:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: चकमोह में खराब स्ट्रीट लाइटों से परेशानी #TroubleCausedByFaultyStreetlightsInChakmoh #VaranasiLiveNews