UP: जब से पिलाई अखिलेश यादव को चाय, तब से आई शामत, मिलावट की आशंका में भरा नमूना; होटल संचालक की बढ़ी मुश्किल

फतेहपुर के अल्लीपुर बहेरा स्थित चर्चित चाय होटल संचालक परिवार के साथ शुक्रवार को मारपीट और लूटपाट की घटना सामने आई। इसके बाद दुकानदार ने आरोप लगाया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को चाय पिलाने के बाद से ही उन्हें लगातार किसी न किसी तरह से परेशान किया जा रहा है। मारपीट की घटना से दो दिन पहले दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारकर चाय पत्ती का नमूना लिया था। बताया गया कि जिले में पहली बार किसी चाय की दुकान से नमूना लिया गया है। दुकानदार का आरोप है कि अधिकारी एल्युमिनियम बर्तनों में चाय बनाने को लेकर धमकी देते हैं और दुकान सील करने की बात कहते हैं। खागा तहसील क्षेत्र में 20 फरवरी को अखिलेश यादव का काफिला अल्लीपुर चौकी चौराहा स्थित चर्चित चाय दुकान पर रुका था। यहां उन्होंने चाय पी थी और दुकानदार के पुत्र आर्यन यादव की प्रशंसा भी की थी। आर्यन ने उस दौरान सोशल मीडिया पर चाय पिलाने की तस्वीरें साझा की थीं। इसके बाद से वह वह चर्चा में आ गया था।

#CityStates #Fatehpur #UttarPradesh #AkhileshYadav #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 06:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: जब से पिलाई अखिलेश यादव को चाय, तब से आई शामत, मिलावट की आशंका में भरा नमूना; होटल संचालक की बढ़ी मुश्किल #CityStates #Fatehpur #UttarPradesh #AkhileshYadav #VaranasiLiveNews