Panipat News: निर्मला देशपांडे की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
पानीपत। गांधी ग्लोबल फैमिली की ओर से शुक्रवार को निर्मला देशपांडे संस्थान में समाजसेविका दीदी निर्मला देशपांडे की 19 वीं पुण्यतिथि पर स्मृति सभा का आयोजन किया। इसमें विद्यार्थियों और युवाओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।गांधी ग्लोबल फैमिली के महासचिव राम मोहन राय ने बताया कि निर्मला देशपांडे एक बहुआयामी व्यक्तित्व की धनी थीं जिन्होंने अपने जीवन, संदेश और कार्यों से समूची मानवता को प्रेरित किया। भूदान आंदोलन के दौरान निर्मला देशपांडे ने लगभग 40 हजार किलोमीटर की पदयात्रा कर समाज सेवा और मानव कल्याण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने निर्मला देशपांडे जी साथ लगातार 34 वर्षों तक कार्य किया। उनके निधन के बाद उन्होंने निर्मला देशपांडे संस्थान की स्थापना कर उसमें निर्मला की स्मृतियों, वस्तुओं और पुस्तकों को संरक्षित किया है। इस अवसर पर मधु यादव, सुजाता चौधरी, लक्ष्मी सैनी, नायिका भारती और रितेश गर्ग उपस्थित रहे। संवाद
#TributesPaidToNirmalaDeshpandeOnHerDeathAnniversarya #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 02, 2026, 02:29 IST
Panipat News: निर्मला देशपांडे की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि #TributesPaidToNirmalaDeshpandeOnHerDeathAnniversarya #VaranasiLiveNews
