Meerut News: शहीदों के बलिदान को याद कर दी श्रद्धांजलि

संवाद न्यूज एजेंसीसरधना। नगर पालिका के अब्दुल कलाम सभागार में शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला, नगर पालिका सभासद, गणमान्य नागरिक, महिला मोर्चा के सदस्य, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को नमन किया। अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने कहा कि शहीदों का बलिदान देश के लिए अमूल्य है और उनके आदर्श आज भी हमें राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि सभी को शहीदों के बताए मार्ग पर चलकर देश के विकास में योगदान देना चाहिए। वक्ताओं ने शहीदों के जीवन और उनके बलिदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें उनके सपनों को साकार करने के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा। सभी उपस्थित लोगों ने अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का समापन किया।इस मौके पर इस्माइल मिर्जा, जितेंद्र पांचाल, शावेज अंसारी, पिंकी सोम, सभासद शानू जैन, राहुल पाल, आशीष त्यागी, मुकेश कुमार, मोहसिन, फिरदौस, विपिन कुमार मौजूद रहे।

#TributePaidToTheSacrificesOfTheMartyrs #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 30, 2026, 20:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: शहीदों के बलिदान को याद कर दी श्रद्धांजलि #TributePaidToTheSacrificesOfTheMartyrs #VaranasiLiveNews