Ambala News: 1857 की क्रांति के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
अंबाला सिटी। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में धरोहर संरक्षण मंच एवं जयतु भारतम द्वारा सेक्टर-7 में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्वानों ने 1857 की क्रांति और इसमें अंबाला की केंद्रीय भूमिका पर चर्चा की। साथ ही शहीदों को श्रद्धांजलि दी।मुख्य अतिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से आए डॉ. धर्मवीर ने कहा कि इस आंदोलन में हरियाणा के आम जनमानस का बलिदान अतुलनीय है। इतिहासकार डॉ. चांद सिंह ने बताया कि ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत का आर्थिक शोषण कर अपनी अर्थव्यवस्था को आधार दिया। इसके विरोध में यह ज्वालामुखी फटा। डॉ. प्रदीप शर्मा स्नेही ने महत्वपूर्ण तथ्य साझा करते हुए बताया कि अंबाला इस क्रांति का मुख्य केंद्र था। यहां 10 मई को ही विद्रोह शुरू हो गया था, लेकिन गुप्त सूचना लीक होने के कारण सफलता सीमित रही। इस अवसर पर डॉ. नरेंद्र कौशिक और पंकज जैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
#TributePaidToTheMartyrsOfThe1857Revolution #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 08, 2026, 03:33 IST
Ambala News: 1857 की क्रांति के शहीदों को दी श्रद्धांजलि #TributePaidToTheMartyrsOfThe1857Revolution #VaranasiLiveNews
