Una News: ईसपुर में बगीचे में घुसकर पेड़ और फल किए नष्ट

ऊना। जिले के हरोली क्षेत्र के गांव ईसपुर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक नाशपाती के बगीचे में घुसकर पेड़ों और फलों को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस थाना हरोली में दर्ज शिकायत के अनुसार मूलांकित पाठक निवासी गांव ईसपुर, तहसील व जिला ऊना ने बताया कि 12 जुलाई की शाम करीब छह बजे जब वह अपने बगीचे में पहुंचा तो देखा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी भूमि में अवैध रूप से प्रवेश किया। आरोप है कि व्यक्ति ने बगीचे में लगे नाशपाती के पेड़ों और फलों को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 14, 2026, 23:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: ईसपुर में बगीचे में घुसकर पेड़ और फल किए नष्ट #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews