Chamba News: चंबा-सदरूणी सड़क पर सफर खतरनाक

हिमगिरी (चंबा)। चंबा-सदरूणी सड़क पर सदरूणी के पास सड़क की बदहाल स्थिति चालकों के लिए मुसीबत बन गई है। सड़क का एक हिस्सा धंस चुका है जबकि किनारों पर मिट्टी और पत्थर खिसकने से मार्ग संकरा और खतरनाक हो गया है। यह सड़क आयल-बणतंर-सदरूणी मार्ग का अहम हिस्सा है जो सलूणी और तीसा क्षेत्रों को जोड़ता है। इस सड़क पर रोजाना छह बसों की आवाजाही रहती है। स्थानीय लोगों भगत राम, ईश्वर कुमार, अमीर चंद, संजू, विपिन कुमार आदि ने बताया कि वे सड़क की लंबे समय से मरम्मत की मांग कर रहे हैं लेकिन आज दिन तक किसी ने इसकी सुध नहीं ली। उन्होंने बताया कि बारिश के दिनों में स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है, जब भूस्खलन का खतरा बढ़ जाता है यह सड़क न केवल स्थानीय गांवों को जोड़ती है, बल्कि स्कूली स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और आपातकालीन सेवाओं के लिए भी यह महत्वपूर्ण है। चालकों सन्नी, अशोक कुमार, सुनील कुमार, दिनेश कुमार आदि का कहना है कि यहां से गुजरते समय हर पल दुर्घटना का भय बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द सड़क की मरम्मत करवाई जाए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि पंचायतीराज चुनाव के बाद सड़क का मरम्मत कार्य करवाने के प्रयास रहेंगे।

#TravelingOnTheChamba-SadaruniRoadIsDangerous. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 06, 2026, 15:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: चंबा-सदरूणी सड़क पर सफर खतरनाक #TravelingOnTheChamba-SadaruniRoadIsDangerous. #VaranasiLiveNews