Mandi News: आर्टिफिशियल ज्वेलरी का दिया प्रशिक्षण
बालू संस्थान की ओर से करवाया गया आयोजनसंवाद न्यूज एजेंसीतेलका (चंबा)। ग्राम पंचायत भलेई में आयोजित आर्टिफिशियल ज्वेलरी प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हो गया। इस मौके पर प्रधान पवन भारद्वाज बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे जबकि उपप्रधान भूपेंद्र सिंह ठाकुर और पंचायत सचिव पूनम कुमारी भी मौजूद रहीं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम भारतीय स्टेट बैंक की ओर से संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बालू के सौजन्य से आयोजित किया गया। मुख्यातिथि ने प्रतिभागियों को स्वरोजगार की तरफ बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समापन समारोह के दौरान प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं कौशल का प्रदर्शन किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार की आर्टिफिशियल ज्वेलरी नेकलेस, झुमके, कंगन, पायल सहित अन्य फैशन आभूषणों के निर्माण, डिजाइनिंग, पैकेजिंग और विपणन संबंधी जानकारी दी गई। सभी सफल प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रशिक्षण शिविर में क्षेत्र की 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
#TrainingProvidedInArtificialJewelryMaking. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 16:56 IST
Mandi News: आर्टिफिशियल ज्वेलरी का दिया प्रशिक्षण #TrainingProvidedInArtificialJewelryMaking. #VaranasiLiveNews
