Sri Ganganagar News: पीछे से टक्कर और पलटी जीप, मौके पर ही हुई सीआई ज्योति नायक की मौत, शोक में विभाग

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में महिला थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक (सीआई) ज्योति नायक की मौत हो गई। यह हादसा आज तड़के करीब 4 बजे पायल थियेटर रोड पर दुर्गा मंदिर चौराहे के पास हुआ। रात की गश्त पर निकली उनकी पुलिस जीप को हरियाणा नंबर की तेज रफ्तार कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। गश्त के दौरान हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, सीआई ज्योति नायक रात भर गश्त पर ड्यूटी कर रही थीं। वे किसान चौक से चेकिंग करते हुए रमेश चौक की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पायल थियेटर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी पुलिस जीप को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि जीप पलट गई टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस जीप पलट गई और सीआई ज्योति नायक गाड़ी के नीचे दब गईं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर खून और गाड़ी के टूटे हुए हिस्से बिखरे पड़े थे। एक और पुलिसकर्मी घायल, कार चालक को भी आई चोट मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बताया कि कार चालक खजूवाला इलाके का रहने वाला है, जिसे भी गंभीर चोटें आई हैं। इस हादसे में एक अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह शहर कोतवाल पृथ्वीपाल सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मारी, जिससे जीप पलट गई और अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गईं, बाद में उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी डॉ. अमृता दुहन सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। सीआई ज्योति नायक को एक अनुभवी और जुझारू अधिकारी माना जाता था। वे पूर्व मंत्री दुलाराम जी की पोती और पूर्व विधायक दौलतराज नायक की भांजी थीं। उनकी अचानक मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस परिवार और स्थानीय लोगों में गहरा दुख है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। कार चालक के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया जा रहा है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि कार कितनी तेज रफ्तार में थी और क्या चालक ने ट्रैफिक नियमों की अनदेखी की थी।

#CityStates #Crime #Rajasthan #SriGanganagar #Jyotinayak #Sriganganagar #Policeaccident #Roadaccidentrajasthan #Ripjyotinayak #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 08:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sri Ganganagar News: पीछे से टक्कर और पलटी जीप, मौके पर ही हुई सीआई ज्योति नायक की मौत, शोक में विभाग #CityStates #Crime #Rajasthan #SriGanganagar #Jyotinayak #Sriganganagar #Policeaccident #Roadaccidentrajasthan #Ripjyotinayak #VaranasiLiveNews