Rajasthan News: ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की भिंड़त में तीन की मौत, एमपी के राजगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा
राजस्थान के पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के माचलपुर में मंगलवार की रात एक भीषण सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, गांव सांवलपुरा से नयागांव में आयोजित एक विवाह समारोह में भोजन के लिए करीब 35 से 40 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर जा रहे थे। पीपल्याकुल्मी रोड स्थित तेजरा पेट्रोल पंप के पास एलएनटी मशीन ले जा रहे ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। गांव से महज छह किलोमीटर दूर ही यह हादसा हो गया। मासूम समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत इस हादसे में कचनारिया निवासी 60 वर्षीय कबूबाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिक्षक बालकृष्ण दांगी (45) और 10 वर्षीय मासूम सलोनी ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे में कुल तीन लोगों की जान चली गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। 15 से अधिक घायल हादसे में 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद कई घायलों को राजगढ़ जिला अस्पताल और झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का उपचार माचलपुर अस्पताल में जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर का इंजन और पहिए तक अलग हो गए और ट्रॉली पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर नाले में जा गिरी। ये भी पढ़ें- राजस्थान के संस्कृत स्कूलों में गणित के 98% पद खाली, फिर भी रिजल्ट 99% पुलिस ने शुरू की जांच हादसे में मासूम सलोनी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल परिसर में हर किसी की आंखें नम नजर आईं। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
#CityStates #Jhalawar #Rajasthan #JhalawarRoadAccident #TractorTrolleyAccident #WeddingAccidentMp #MachalpurAccidentNews #ThreeKilledInCrash #ChildDeathAccident #RajgarhDistrictAccident #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 15, 2026, 09:56 IST
Rajasthan News: ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की भिंड़त में तीन की मौत, एमपी के राजगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा #CityStates #Jhalawar #Rajasthan #JhalawarRoadAccident #TractorTrolleyAccident #WeddingAccidentMp #MachalpurAccidentNews #ThreeKilledInCrash #ChildDeathAccident #RajgarhDistrictAccident #VaranasiLiveNews
