पंचकूला में हादसा टला: अनियंत्रित स्कूल बस ने घर के बाहर खड़ी पांच कारों को मारी टक्कर, 15 बच्चे बाल-बाल बचे

पंचकूला सेक्टर-26 में मंगलवार सुबह एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर घर के बाहर खड़ी पांच गाड़ियों से टकरा गई। हादसे के समय बस में करीब 15 बच्चे सवार थे। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई बच्चा या अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार स्कूल बस चालक बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। इसी दौरान अचानक एक एक्टिवा सवार बस के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने बस का संतुलन खो दिया और बस सड़क किनारे घर के बाहर खड़ी पांच गाड़ियों से जा टकराई। टक्कर से सभी वाहनों को नुकसान पहुंचा। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-25 पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे के तुरंत बाद बच्चों को सुरक्षित दूसरी स्कूल बस के माध्यम से उनके स्कूल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया है।

#CityStates #Panchkula #PanchkulaAccident #SchoolBus #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 07, 2026, 13:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पंचकूला में हादसा टला: अनियंत्रित स्कूल बस ने घर के बाहर खड़ी पांच कारों को मारी टक्कर, 15 बच्चे बाल-बाल बचे #CityStates #Panchkula #PanchkulaAccident #SchoolBus #VaranasiLiveNews