Gurugram News: दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगा जाम

नौकरीपेशा लोग हुए परेशान, सुबह छह बजे करीब पांच किमी तक लगा जामसंवाद न्यूज एजेंसी मानेसर। दिल्ली-जयपुर हाईवे व बिलासपुर चौक के पास बुधवार सुबह सड़क हादसे में दो ट्रकों की टक्कर के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। हजारों लोग कई घंटों तक जाम में फंसे रहे। पचगांव चौक तक जाम लग गया। सुबह करीब 6 बजे से दिल्ली से जयपुर जाने वाली सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई। कुछ ही समय में जाम करीब 5 किलोमीटर तक पहुंच गया। पचगांव चौक से बिलासपुर चौक तक गाड़ियां बहुत धीरे-धीरे चलती रही। हादसे के कारण ट्रैफिक की रफ्तार कम हो गई, जिससे कार, बस, ट्रक और दूसरे वाहन जाम में फंस गए।इसका सबसे ज्यादा असर दफ्तर जाने वाले लोगों, स्कूल और कॉलेज के छात्रों और दूसरे यात्रियों पर पड़ा। कई लोग समय पर अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच सके। गर्मी और लंबे इंतजार की वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई। बाद में ट्रैफिक पुलिस और दूसरी टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने ट्रैफिक को सामान्य करने का काम शुरू किया। धीरे-धीरे जाम खुल गया, लेकिन कई घंटों तक लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। करीब 11 बजे तक हाईवे पर यातायात सामान्य हो पाया। वहीं हाईवे बिलासपुर चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है, जिससे जाम की स्थिति यहां पर अक्सर बनती रहती है।

#TrafficJamOnDelhi-JaipurHighwayFollowingCollisionBetweenTwoTrucks. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 15, 2026, 17:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगा जाम #TrafficJamOnDelhi-JaipurHighwayFollowingCollisionBetweenTwoTrucks. #VaranasiLiveNews