Delhi NCR News: कल से 15 अगस्त तक प्रगति मैदान के आसपास यातायात रहेगा प्रभावित

नई दिल्ली। प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में 12 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले भारत व्यापार महोत्सव की वजह से आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित रहेगा। दिल्ली यातायात पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी सोशल मीडिया साइट एक्स पर साझा करते हुए वाहन चालकों को इस दौरान मथुरा रोड और भैरों मार्ग से बचने और रिंग रोड का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। साथ ही कहा कि सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक मथुरा रोड, भैरों मार्ग और आसपास की सड़कों पर किसी भी वाहन को रुकने या पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। इन सड़कों पर वाहन खड़े पाए जाने पर वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई होगी। हटाए गए वाहनों को भैरों मार्ग स्थित भैरों मंदिर के सामने बने ट्रैफिक पिट में रखा जाएगा। संवाद

#TrafficAroundPragatiMaidanWillBeAffectedFromTomorrowUntilAugust15. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 10, 2026, 20:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: कल से 15 अगस्त तक प्रगति मैदान के आसपास यातायात रहेगा प्रभावित #TrafficAroundPragatiMaidanWillBeAffectedFromTomorrowUntilAugust15. #VaranasiLiveNews