Agra News: कमला नगर में आधी रात व्यापारी से ढाई लाख लूटे

आगरा। कमला नगर में मंगलवार रात करीब एक बजे घर लौट रहे व्यापारी को बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट लिया। विरोध पर तमंचा तान दिया। बदमाश 2.50 लाख रुपये से भरा बैग, दो मोबाइल और टैबलेट ले गए। कमला नगर के जी-ब्लॉक निवासी नंदन गुप्ता की मनकामेश्वर मंदिर के पास रावतपाड़ा में पोशाक और पूजन सामग्री की दुकान है। वे दुकान बंद कर कर्मचारी के साथ स्कूटर से घर आ रहे थे। रास्ते में कर्मचारी उतर गया। नंदन गुप्ता घर पहुंचने वाले ही थे तभी पीछे से बाइक पर दो बदमाश आए और उन्हें रोक लिया। विरोध करने पर तमंचा दिखाकर धमकाया और उनके हाथ से बैग छीन लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों की तलाश में लगी है। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में दो बदमाश नजर आए हैं। आगे वाले बदमाश ने मास्क लगा रखा था और पीछे वाले के सिर पर टोपी थी। वे दुकान से ही पीछे लगे थे। सुनसान रास्ते पर आने पर वारदात को अंजाम दिया। तमंचा दिखाकर धमकाने की पुष्टि नहीं हुई है। कमला नगर में लूट की घटना के बाद लोगों की भीड़ और पुलिस

#TraderRobbedOf2.5LakhInKamalaNagarAtMidnight. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 26, 2026, 02:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: कमला नगर में आधी रात व्यापारी से ढाई लाख लूटे #TraderRobbedOf2.5LakhInKamalaNagarAtMidnight. #VaranasiLiveNews