Dehradun News: डाकपत्थर बैराज के पास अवैध खनन में ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी

विकासनगर। जिला खान अधिकारी ऐश्वर्य शाह के निर्देश पर भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की टीम ने अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को डाकपत्थर बैराज के अपस्ट्रीम में अवैध रूप से उपखनिज का परिवहन कर रही एक ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी। ट्रैक्टर-ट्राली में उपखनिज छानने के लिए बनाए गए उपकरण भी लगे हुए थे। टीम ने वाहन को उपखनिज और उपकरणों समेत डाकपत्थर पुलिस चौकी की सुपुर्दगी में दे दिया। मामले में वाहन स्वामी पर 22,400 रुपये का अर्थदंड लगाया। टीम में सहायक खनिज पर्यवेक्षक पंकज चंद, शिवा नेगी सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। संवाद

#Tractor-trolleyCaughtDuringIllegalMining #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 30, 2026, 19:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dehradun News: डाकपत्थर बैराज के पास अवैध खनन में ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी #Tractor-trolleyCaughtDuringIllegalMining #VaranasiLiveNews