Naxal Surrender: शीर्ष नक्सली देवजी के 'आत्मसमर्पण' की खबर, तेलंगाना पुलिस के सामने डाले हथियार
नक्सली संगठन के महासचिव टिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवजी ने तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण की खबर है। सूत्रों से यह जानकारी मिली है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कुछ महीने पहले हीदेवजी को संगठन का महासचिव बनाया गया था। इससे पहले पूर्व महासचिव नम्बाला केशव राव उर्फ बसवराजू पिछले साल मई को छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मारा गया था। अगर देवजी के आत्मसमर्पण की आधिकारिक पुष्टि होती है, तो एक वर्ष के भीतर दूसरी बार संगठन शीर्ष नेतृत्व विहीन हो जाएगा। वहीं, सूत्रों का कहना है कि देवजी के साथ कईसशस्त्र कैडरों के भी आत्मसमर्पण करने की बात भी संभावना है।
#CityStates #Chhattisgarh #DevjiSurrender #NaxalSurrender #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 22, 2026, 11:29 IST
Naxal Surrender: शीर्ष नक्सली देवजी के 'आत्मसमर्पण' की खबर, तेलंगाना पुलिस के सामने डाले हथियार #CityStates #Chhattisgarh #DevjiSurrender #NaxalSurrender #VaranasiLiveNews
