सुर्खियां: इसरो को एक और सफलता; UP चुनाव प्रभावित करने की साजिश कर रहा पाकिस्तान; आतंकवाद पर जयशंकर की दो-टूक

अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने एक और उपलब्धि हासिल की है। इसरो ने नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 को सफलतापूर्वक कक्षा में पहुंचा दिया है। इससे भारत की अपनी नेविगेशन व्यवस्था मजबूत होगी और आम लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। उधर, जम्मू-कश्मीर में पुराने आतंकी नेटवर्क को फिर सक्रिय करने की साजिश सामने आई है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई इसमें तुर्किये की टीका की मदद ले रही है। वहीं, जी20 बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि वैश्विक संकटों का हल सैन्य ताकत से नहीं, बल्कि कूटनीति से निकाला जाना चाहिए। दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके की जूता फैक्टरी में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई है। उधर, रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली के लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 50 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ड्रोन से निगरानी की जाएगी। खेल जगत में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची चर्चा में है। वहीं, पंजाब के बठिंडा में कैंसर ट्रेन की पहचान बदल रही है। पहले यह ट्रेन मरीजों को इलाज के लिए बीकानेर ले जाती थी, लेकिन अब वहां से मरीज इलाज कराकर बठिंडा लौट रहे हैं। दिल्ली में यमुना किनारे साबरमती की तर्ज पर रिवरफ्रंट बनाने की योजना पर पर्यावरण विशेषज्ञों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इससे नदी की प्राकृतिक संरचना और बाढ़ के पानी को समाहित करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। उधर, होर्मुज जलडमरूमध्य में दो तेल टैंकरों पर हमले के बाद भी सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। दिल्ली में लगातार बारिश के बाद अक्तूबर का अधिकतम तापमान 75 साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में बेंगलुरु पुलिस के इंस्पेक्टर समेत कर्नाटक के पांच लोगों की मौत हुई है। दूसरी ओर, भारी बारिश भी दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में प्रशंसकों का उत्साह कम नहीं कर सकी। अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम में पोलैंड में जजों की नियुक्ति को लेकर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के बीच टकराव बढ़ गया है। पुलिस के सांविधानिक न्यायाधिकरण मुख्यालय को घेरने के बाद राष्ट्रपति ने सेनेगल का दौरा बीच में ही छोड़ दिया। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-

#IndiaNews #National #TopNewsHeadlineToday #AmarUjalaBreakingNews #AmarUjala #BigNewsToday #AmarUjalaNews #MorningNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 31, 2026, 02:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सुर्खियां: इसरो को एक और सफलता; UP चुनाव प्रभावित करने की साजिश कर रहा पाकिस्तान; आतंकवाद पर जयशंकर की दो-टूक #IndiaNews #National #TopNewsHeadlineToday #AmarUjalaBreakingNews #AmarUjala #BigNewsToday #AmarUjalaNews #MorningNews #VaranasiLiveNews