सुर्खियां: तिब्बत समेत तीन देशों में भूकंप के झटके; चार राज्यों के 13 शहरों की हवा दिल्ली से भी अधिक जहरीली
आज शुक्रवार, 23 अक्तूबर 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। देश-दुनिया में कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं।तिब्बत में भूकंप से 16 लोगों की मौत की खबर है। चीन और म्यांमार में भी झटके महसूस किए गए। वहीं, परिसीमन के लिए विशेष सत्र की तैयारी तेज हो गई है, लेकिन सरकार के सामने प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से कराने की चुनौती है। दूसरी ओर, सर्दियों से पहले प्रदूषण बढ़ने लगा है और चार राज्यों के 13 शहरों की हवा दिल्ली से भी अधिक जहरीली हो गई है। सुरक्षा के मोर्चे पर सलमान से टाइगर श्रॉफ तक कई हमलों में पंजाब से भेजे गए हथियारों के इस्तेमाल और पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी की पड़ताल की जा रही है।देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में
#IndiaNews #National #TopNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 23, 2026, 03:18 IST
सुर्खियां: तिब्बत समेत तीन देशों में भूकंप के झटके; चार राज्यों के 13 शहरों की हवा दिल्ली से भी अधिक जहरीली #IndiaNews #National #TopNews #VaranasiLiveNews
