सुर्खियां: आज दिल्ली में दिपके लहराएंगे तिरंगा; कई जगह बर्फबारी; UP समेत 17 राज्यों में अपडेट होगी मतदाता सूची
दिल्ली में सीजेपी के तिरंगा मार्च को लेकर हलचल तेज है। कनॉट प्लेस में निषेधाज्ञा लागू है और पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सीजेपी के अभिजीत दिपके ने गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कहा है कि तिरंगा लहराने के लिए जेल जाना पड़ा तो वे तैयार हैं। उधर, उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश, ओलावृष्टि और आंधी से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी और राजस्थान में धान, कपास और गन्ने की फसल प्रभावित हुई है। चुनाव आयोग ने यूपी-पंजाब समेत 17 राज्यों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का एलान किया है। ओडिशा में आठ साल बाद छात्र संघ चुनाव हुए हैं, जिनमें 153 कॉलेजों के नतीजे घोषित किए गए हैं। क्रिकेट में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज के दौरान रायपुर में महिला दर्शकों को मुफ्त प्रवेश मिलेगा। वहीं, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ के अमेरिका-पाकिस्तान मैच को लेकर दिए बयान पर सियासी विवाद शुरू हो गया है। अंतरराष्ट्रीय खबरों में अमेरिका के ऑरोरा में हिंदू मंदिर पर हमले की कथित साजिश को लेकर हिंदू संगठन ने चिंता जताई है। दिल्ली में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस से झड़प के मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया। सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमलों के बीच भारत ने वहां के लोगों और नेतृत्व के साथ एकजुटता जताई है। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव तीन महीने में कराने के हाईकोर्ट के फैसले को ग्राम प्रधान सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे। उधर, भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल के भारत की चुनावी प्रक्रिया पर दिए बयानों पर आपत्ति जताई है। कारोबार में स्टेलेंटिस ने भारत में 4,000 करोड़ रुपये के नए निवेश का एलान किया है। कंपनी 2030 तक जीप और सिट्रोएन की 12 नई गाड़ियां लॉन्च करेगी। मनोरंजन जगत में रणबीर कपूर और यश की फिल्म रामायण का अंतरराष्ट्रीय ट्रेलर छह भाषाओं में रिलीज हुआ है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
#IndiaNews #National #TopNewsHeadlineToday #AmarUjalaBreakingNews #AmarUjala #BigNewsToday #AmarUjalaNews #MorningNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 16, 2026, 01:00 IST
सुर्खियां: आज दिल्ली में दिपके लहराएंगे तिरंगा; कई जगह बर्फबारी; UP समेत 17 राज्यों में अपडेट होगी मतदाता सूची #IndiaNews #National #TopNewsHeadlineToday #AmarUjalaBreakingNews #AmarUjala #BigNewsToday #AmarUjalaNews #MorningNews #VaranasiLiveNews
