Top News: लाल सागर में भारतीय जहाज पर हमला; लोकसभा अधिकारी ने लगाई फांसी; यरूशलम में अल-अक्सा मस्जिद पर तनाव

आज बुधवार, 05 अगस्त 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। देश-दुनिया में आज कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। लाल सागर में भारतीय कार्गो पोत पर हुए हमले के बाद जहाज डूब गया, हालांकि उसमें सवार सभी 13 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। घटना के बाद भारत सरकार ने संबंधित एजेंसियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के लिए मक्का, दुबई, गुलाम कश्मीर और ब्रिटेन से फंडिंग के आरोप सामने आए हैं, जिसके बाद विदेश में मौजूद आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी किए गए हैं। दूसरी ओर, दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समय सीमा फिर बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है और बूथ स्तर पर घर-घर सत्यापन जारी रहेगा। कर्नाटक में सियासी तनातनी के बीच मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने विधान परिषद के सभापति बसवराज होरट्टी से इस्तीफे की मांग की, जिस पर होरट्टी ने भी जवाब दिया। तमिलनाडु में तृषा पर टिप्पणी मामले में रिहाई के बाद उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि उन्हें डराया नहीं जा सकता। वहीं, एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने भारत में ही अपना एआई डाटा रखने की योजना बनाई है, जिससे देश में साझेदारी और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में

#IndiaNews #National #TopNews #TopNewsToday #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 05, 2026, 04:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Top News: लाल सागर में भारतीय जहाज पर हमला; लोकसभा अधिकारी ने लगाई फांसी; यरूशलम में अल-अक्सा मस्जिद पर तनाव #IndiaNews #National #TopNews #TopNewsToday #VaranasiLiveNews