मेटा के खिलाफ एफआईआर दर्ज: एनएचआरसी के आदेश पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई; बाल यौन अपराध से जुड़ा है मामला

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने बताया है कि मेटा इंडिया के प्लेटफॉर्म पर बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक और यौन शोषण वाली सामग्री मिलने के मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। कानूनगो के मुताबिक, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने यह कदम उठाया है। UPDATE! Acting on our directions, Delhi Police has registered an FIR regarding the availability of Child Sexual Exploitative and Abuse Material (CSEAM) on platforms operated by @MetaIndia. हमारे निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए, दिल्ली पुलिस ने @MetaIndia द्वारा संचालित प्लेटफॉर्म्स पर बाल यौन शोषण एवं दुर्व्यवहार संबंधी सामग्री (CSEAM) की उपलब्धता के मामले में FIR दर्ज की है।mdash; प्रियंक कानूनगो Priyank Kanoongo (@KanoongoPriyank) November 4, 2026 आयोग के निर्देश पर हुई कार्रवाई प्रियंक कानूनगो ने अपने पोस्ट में बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के निर्देशों पर दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई मेटा इंडिया के प्लेटफॉर्म पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री (सीएसईएएम) की उपलब्धता को लेकर की गई है। मेटा के प्लेटफॉर्म पर उठे सवाल इस मामले के सामने आने के बाद मेटा इंडिया के प्लेटफॉर्म पर बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री की निगरानी और उसे हटाने की व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं। अब दिल्ली पुलिस की जांच में यह स्पष्ट होगा कि इस तरह की सामग्री किस तरह उपलब्ध थी और इसे रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए थे। ये भी पढ़ें:'विदेश दौरे बंद करें, तभी जीतेंगे': रिजिजू का राहुल पर तंज, कहा- भाजपा को दुश्मन नहीं, सियासी विरोधी मानें 3 जुलाई को भी जारी किया गया था नोटिस इससे पहले राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने तीन जुलाई 2026 को मेटा को नोटिस जारी किया था। यह नोटिस बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़ी सामग्री (सीएसईएएम) वाले विज्ञापनों के मामले में जारी किया गया था। आयोग ने इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा था। इसके एक हफ्ते बाद मेटा ने अपना जवाब दाखिल किया था।

#IndiaNews #National #Cseam #PriyankKanoongo #NationalHumanRightsCommission #Nhrc #DelhiPolice #MetaIndia #Fir #SocialMedia #ChildSafety #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 05, 2026, 02:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मेटा के खिलाफ एफआईआर दर्ज: एनएचआरसी के आदेश पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई; बाल यौन अपराध से जुड़ा है मामला #IndiaNews #National #Cseam #PriyankKanoongo #NationalHumanRightsCommission #Nhrc #DelhiPolice #MetaIndia #Fir #SocialMedia #ChildSafety #VaranasiLiveNews