Bihar: दुकान बंद कर रहे व्यापारी पर बरसी गोलियां, एसआईटी की ताबड़तोड़ कार्रवाई में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

कोठीहाट चौक स्थित एक कॉस्मेटिक दुकान के संचालक अरुण केशरी को गोली मारकर घायल करने के मामले में अररिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के कुछ ही दिनों के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अररिया के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि 19 फरवरी 2026 को दर्ज फारबिसगंज थाना कांड संख्या 85/26 के अनुसंधान के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 30 वर्षीय संतोष गोस्वामी को गिरफ्तार किया। आरोपी सैफगंज वार्ड संख्या सात का निवासी है और जिले के टॉप-टेन अपराधियों की सूची में शामिल रहा है। उसके विरुद्ध फारबिसगंज थाना में पहले से दस गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को हरिपुर स्थित एक घर से दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से चार देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, एक मैगजीन तथा दो फायर किए गए खोखे बरामद किए गए। गिरफ्तारी के समय उसके पास एक लोडेड पिस्टल भी मौजूद थी। पढे़ं:काम से लौटे मजदूर की कुएं में डूबकर मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया एसपी ने बताया कि मंगलवार देर शाम दुकान बंद कर रहे अरुण केशरी पर बाइक सवार दो अपराधियों ने फायरिंग की थी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मामले के उद्भेदन के लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया। टीम ने नगर परिषद क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच कर आरोपी की पहचान सुनिश्चित की और उसे गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी दल में फारबिसगंज थानाध्यक्ष, अपर थानाध्यक्ष समेत कई पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस फरार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

#CityStates #Crime #Bihar #Purnea #ArariaNews #ArariaViralNews #ArariaLatestNews #ArariaHindiNews #BiharViralNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 22, 2026, 11:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar: दुकान बंद कर रहे व्यापारी पर बरसी गोलियां, एसआईटी की ताबड़तोड़ कार्रवाई में मुख्य आरोपी गिरफ्तार #CityStates #Crime #Bihar #Purnea #ArariaNews #ArariaViralNews #ArariaLatestNews #ArariaHindiNews #BiharViralNews #VaranasiLiveNews