Panipat News: ई-रिक्शा में ले गया पालतू कुतिया, फुटेज में दिखा

संवाद न्यूज एजेंसीसमालखा। कस्बे के भरत नगर लाइन पार क्षेत्र से एक पालतू सिटजू नस्ल की कुतिया चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने पड़ोस की गली में रहने वाले एक युवक पर कुतिया चोरी करने का आरोप लगाया है। आरोपी ई-रिक्शा में कुतिया को ले जाता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। परिवार ने थाना पुलिस को शिकायत देकर कुतिया बरामद कराने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भरत नगर निवासी प्रवीण ने बताया कि उनके घर में करीब दो वर्ष की सिटजू नस्ल की कुतिया है। 14 जुलाई की सुबह करीब 8:55 बजे उनकी पत्नी प्रीति अपनी बहन पूजा से मिलने पागलपुरी मंदिर के पास गई थीं। इस दौरान कुतिया चुपचाप उनके पीछे निकल गई, लेकिन प्रीति को इसका पता नहीं चला। घर लौटने पर कुतिया नहीं मिली तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज में युवक उसे ले जाता दिख है। समालखा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पालतू कुतिया चोरी होने की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद

#TookPetFemaleDogInE-rickshaw;SeenInFootage. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 16, 2026, 02:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: ई-रिक्शा में ले गया पालतू कुतिया, फुटेज में दिखा #TookPetFemaleDogInE-rickshaw;SeenInFootage. #VaranasiLiveNews