Tonk News: मामूली कहासुनी से भड़का विवाद, देर रात दो समुदाय आमने-सामने, पत्थरबाजी और मारपीट में पांच घायल

जिले में एक बार फिर होली के मौके पर माहौल उस समय बिगड़ गया, जब देर रात दो समुदायों के बीच मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। एक ओर जहां समाज विशेष के लोगों ने नमाजियों पर हमला करने के आरोप लगाए तो वहीं दूसरे पक्ष ने समाज विशेष पर सर कलम करने की धमकी देने की बात कही। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी और मारपीट की घटना हो गई, जिसमें करीब पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सआदत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पुरानी टोंक थाना क्षेत्र के संघपुरा इलाके की बताई जा रही है, जहां पुरानी रंजिश को लेकर दो अलग-अलग समुदायों के लोगों के बीच देर रात विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते झगड़ा उग्र हो गया और दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाजी होने लगी। ये भी पढ़ें:Bikaner:खाकी पर चढ़ा फागुन का रंग,पुलिस लाइन में अफसर-जवानों ने साथ खेली होली झड़प के दौरान एक पिता और उसकी पुत्री घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं अन्य घायल लोगों का भी उपचार सआदत अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें कई लोग पत्थरबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोगों के हाथों में लाठियां और धारदार हथियार भी नजर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुरानी टोंक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। इलाके में एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीओ सिटी मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

#CityStates #Crime #Rajasthan #Tonk #TonkNews #StonePelting #MinorAltercation #TwoCommunitiesClash #OldRivalry #TonkPoliceStation #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 13:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Tonk News: मामूली कहासुनी से भड़का विवाद, देर रात दो समुदाय आमने-सामने, पत्थरबाजी और मारपीट में पांच घायल #CityStates #Crime #Rajasthan #Tonk #TonkNews #StonePelting #MinorAltercation #TwoCommunitiesClash #OldRivalry #TonkPoliceStation #VaranasiLiveNews