Rajasthan: सचिन पायलट ने सीएम भजनलाल शर्मा को लिखा पत्र, बीसलपुर के ओवरफ्लो पानी के उपयोग की उठाई मांग

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं टोंक विधायक सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर बीसलपुर बांध से ओवरफ्लो होकर व्यर्थ बहने वाले पानी का समुचित उपयोग करने की मांग की है। पायलट ने इस पानी को नहर के माध्यम से टोरड़ी सागर बांध एवं घारेड़ा सागर में पहुंचाने का प्रस्ताव रखा है। पायलट ने पत्र में कहा कि यदि नहर का निर्माण किया जाता है तो क्षेत्र की उपजाऊ कृषि भूमि को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा, जिससे किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह टोंक जिले के किसानों की लंबे समय से चली आ रही प्रमुख मांग है। रेल कनेक्टिविटी और शहरी विकास पर दिया जोर पत्र में सचिन पायलट ने टोंक जिले में नहरों के विस्तार की आवश्यकता पर भी बल दिया है। साथ ही उन्होंने टोंक को रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए पूर्व में स्वीकृत रेल लाइन परियोजना के कार्य में तेजी लाकर इसे शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की है। शहरी विकास को लेकर पायलट ने टोंक शहर के व्यवस्थित, आधुनिक एवं सुनियोजित विकास के लिए नगर विकास न्यास (यूआईटी) की स्थापना करने की मांग रखी। इसके अलावा युवाओं को कृषि क्षेत्र में उन्नत शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से टोंक में राजकीय कृषि महाविद्यालय खोलने का प्रस्ताव भी रखा गया है। ये भी पढ़ें:पत्नी के सामने एनीकट में डूबा किसान, बचाने पहुंचा जीजा भी नहीं कर सका मदद; सर्च ऑपरेशन जारी बजट में विकास कार्य शामिल करने की मांग सचिन पायलट ने राज्य सरकार को भेजे गए बजट प्रस्तावों में जिले के विभिन्न विकास कार्यों को शामिल करने की भी मांग की है। इनमें मिसिंग लिंक और नॉन-पैचेबल सड़कों का निर्माण, राजकीय विद्यालयों का क्रमोन्नयन, नवीन संकाय एवं अतिरिक्त विषय प्रारंभ करना, राजकीय स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन, नए स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना तथा टोंक क्षेत्र में स्थित एनीकट्स की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य शामिल हैं। उन्होंने आग्रह किया कि इन सभी प्रस्तावों को आगामी राज्य बजट में शामिल कर टोंक जिले के समग्र विकास को गति दी जाए।

#CityStates #Rajasthan #Tonk #SachinPilot #ChiefMinisterBhajanLalSharma #BisalpurDam #UseOfOverflowWater #TordiSagarDam #GharedaSagar #CanalConstruction #IrrigationFacilities #TonkRailLineProject #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 20:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rajasthan: सचिन पायलट ने सीएम भजनलाल शर्मा को लिखा पत्र, बीसलपुर के ओवरफ्लो पानी के उपयोग की उठाई मांग #CityStates #Rajasthan #Tonk #SachinPilot #ChiefMinisterBhajanLalSharma #BisalpurDam #UseOfOverflowWater #TordiSagarDam #GharedaSagar #CanalConstruction #IrrigationFacilities #TonkRailLineProject #VaranasiLiveNews