Kurukshetra News: टोक्यो विश्वविद्यालय ने दी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को वैश्विक शैक्षणिक पहचान

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को अब वैश्विक स्तर पर शैक्षणिक पहचान भी मिलने लगी है। 18 से 23 जून तक जापान में अंतरराष्ट्रीय महोत्सव मनाया गया। इस दौरान टोक्यो विश्वविद्यालय में सेमिनार का आयोजन किया गया। इसी सेमिनार की रिपोर्ट विश्वविद्यालय के ग्रेजुएट स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज़ एंड सोशियोलॉजी के इंटरनेशनल ह्यूमैनिटीज़ प्रोजेक्ट ने 20 जून को आयोजित इंटरनेशनल गीता सेमिनार की विस्तृत रिपोर्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की है। इससे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को वैश्विक शैक्षणिक पहचान मिली है। विश्वविद्यालय की रिपोर्ट के अनुसार इस सेमिनार में श्रीमद्भगवद् गीता के दार्शनिक, सांस्कृतिक एवं मानवीय संदेश पर गहन विचार-विमर्श किया गया। भारत एवं जापान के विद्वानों ने गीता के शाश्वत सिद्धांतों को समकालीन वैश्विक चुनौतियों के संदर्भमें प्रस्तुत किया। सेमिनार में लगभग 400 शिक्षाविदों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों तथा आम नागरिकों ने भाग लिया प्रो. काटो सान ने अपने वक्तव्य में कहा कि सेमिनार ने श्रीमद्भगवद् गीता के प्रति अकादमिक समझ को और गहरा किया और भारत और जापान के विद्वानों एवं प्रतिभागियों के बीच सार्थक संवाद एवं सहयोग के नए अवसर प्रदान किए। संवाद

#TokyoUniversityGivesGlobalAcademicRecognitionToInternationalGitaFestival #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 30, 2026, 02:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kurukshetra News: टोक्यो विश्वविद्यालय ने दी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को वैश्विक शैक्षणिक पहचान #TokyoUniversityGivesGlobalAcademicRecognitionToInternationalGitaFestival #VaranasiLiveNews