Haridwar News: आज निलंबित ग्राम प्रधान अभिलेखों के साथ तलब

हरिद्वार। लक्सर विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत अकौढ़ा खुर्द की निलंबित ग्राम प्रधान बसंती देवी को जांच के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने अभिलेखों के साथ तलब किया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सस्पेंड ग्राम प्रधान की जांच कर रहे हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की ओर से एक दिसंबर 2025 को ग्राम पंचायत अकौड़ा खुर्द के कार्यों की जांच के लिए मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डीके चंद को नामित किया था। जांच करने के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने 10 अप्रैल, 13 अप्रैल 2026 की तिथि तय कर निलंबित ग्राम प्रधान को उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया था लेकिन निलंबित ग्राम प्रधान न नो उपस्थित हुईं और न ही नहीं आने के कारणों का कोई लिखित पत्र भेजा इसलिए ग्राम प्रधान को पुनः निर्देशित किया जाता है कि 15 अप्रैल सुबह 11.00 बजे कार्यालय में उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया गया है। कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 से वर्ष 2025-26 तक कराए गए विकास कार्यों की समस्त कार्यवाही पंजिका, कैश बुक, बैंक पासबुक, स्टॉक पंजिका, एमबी बुक, पत्रावलियां निर्माण व परिसंपत्ति पंजिका आदि सहित अनिवार्य रूप से जांच के लिए लाएं।

#TodayTheSuspendedVillageHeadWasSummonedWithTheRecords. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 14, 2026, 16:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haridwar News: आज निलंबित ग्राम प्रधान अभिलेखों के साथ तलब #TodayTheSuspendedVillageHeadWasSummonedWithTheRecords. #VaranasiLiveNews