Dehradun News: आज देहरादून के लिए रवाना होंगे बापूग्राम बचाओ संघर्ष समिति के लोग
ऋषिकेश। बापूग्राम बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले स्थानीय लोगों का बापूग्राम में 94वां दिन धरना जारी रहा। धरना स्थल पर लोगों ने आह्वान किया कि 14 अप्रैल को क्षेत्रीय लोगों हजारों की संख्या में देहरादून के लिए रवाना होंगे। समिति की ओर से इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। सोमवार को धरने पर बैठे समिति पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून आगमन पर बापूग्राम क्षेत्र से संबंधित समस्या को सीधे प्रधानमंत्री के संज्ञान में लाया जाएगा। बापूग्राम और आसपास क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग देहरादून के लिए रवाना होंगे, इसके लिए समिति की ओर से पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है। इस संबंध में एसडीएम को भी सूचित कर दिया गया है। इस मौके पर समिति संयोजक रमेश जुगलान, अविनाश सेमल्टी, रामप्रसाद उनियाल, सत्य कपरूवान, मोहनलाल भट्ट, दिनेश शर्मा, राजेश चमोली, जयेंद्र रमोला, दिनेश व्यास, सुरेंद्र सिंह नेगी, संजय आदि शामिल रहे।
#Today #TheMembersOfBapugramBachaoSangharshSamitiWillLeaveForDehradun #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 13, 2026, 19:51 IST
Dehradun News: आज देहरादून के लिए रवाना होंगे बापूग्राम बचाओ संघर्ष समिति के लोग #Today #TheMembersOfBapugramBachaoSangharshSamitiWillLeaveForDehradun #VaranasiLiveNews
