Kaithal News: दाखिले की ऑनलाइन प्रक्रिया का आज अंतिम दिन, कालेजों में खुले रहेंगे सहायता केंद्र

कैथल। कालेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है। ऐसे में आज यानी रविवार को पंजीकरण का अंतिम दिन रहेगा हालांकि तिथि को आगे बढ़ाने पर भी विभाग विचार कर सकता है। आर.के.एस.डी. कॉलेज प्रशासन ने निर्णय लिया है कि कॉलेज के कॉन्फ्रेंस हॉल (गर्ल्स कॉमन रूम के ऊपर) में स्थापित प्रवेश पंजीकरण केंद्र रविवार को भी कार्यरत रहेगा। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने बताया कि बड़ी संख्या में विद्यार्थी ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया का लाभ उठा रहे हैं। अंतिम तिथि को देखते हुए ऐसे विद्यार्थियों की सहायता के लिए, जिन्होंने अभी तक अपना पंजीकरण नहीं कराया है अथवा जिन्हें आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, सहायता केंद्र को रविवार को भी खुला रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी पात्र विद्यार्थी केवल तकनीकी कारणों से पंजीकरण से वंचित न रहे। कालेज में अब तक 1781 आवेदन आ चुके हैं। ---------उन्होंने बताया कि कॉलेज की ओर से स्थापित आधुनिक कंप्यूटर सेल में प्रशिक्षित स्टाफ विद्यार्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण, विषय चयन, दस्तावेज अपलोड, आवेदन सत्यापन तथा प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अन्य तकनीकी कार्यों में निःशुल्क सहायता प्रदान कर रहा है। कॉलेज परिसर में उपलब्ध यह सुविधा विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। आर.के.एस.डी. कॉलेज सदैव विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की कि वे अंतिम तिथि का पूर्ण लाभ उठाते हुए समय रहते अपना ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन द्वारा प्रवेश प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और छात्र हितैषी बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कॉलेज प्रशासन ने सभी इच्छुक विद्यार्थियों से अनुरोध किया है कि यदि उन्होंने अभी तक अपना पंजीकरण पूरा नहीं किया है तो वे रविवार को भी कॉलेज के सहायता केंद्र पर आकर विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्राप्त करें तथा निर्धारित अंतिम तिथि से पूर्व अपना ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य पूर्ण कर लें।

#TodayIsTheLastDayForTheOnlineAdmissionProcess;HelpCentersWillRemainOpenInColleges. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 31, 2026, 02:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kaithal News: दाखिले की ऑनलाइन प्रक्रिया का आज अंतिम दिन, कालेजों में खुले रहेंगे सहायता केंद्र #TodayIsTheLastDayForTheOnlineAdmissionProcess;HelpCentersWillRemainOpenInColleges. #VaranasiLiveNews