Kangra News: सिटी में आज खास
राजनीतिजनसभा-पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सुबह 10 बजे मेला ग्राउंड बैजनाथ में जनसभा को संबोधित करेंगे।पर्यटनपैराग्लाइडिंग-धर्मशाला की इंद्रूनाग पैराग्लाइडिंग साइट में पैराग्लाइडिंग से जुड़ी तमाम गतिविधियां सुबह 10 बजे से शुरू होंगी।बैठकपीटीए-ज्वालामुखी कॉलेज में पीटीए कार्यकारिणी के गठन को लेकर पूर्वाह्न 11 बजे प्राचार्य कार्यालय में बैठक होगी।खेलकूदसमापन-कंडबाड़ी स्कूल में चल रही जिलास्तरीय छात्र एवं छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह दोपहर 12 बजे होगा।काम की बातसड़क बंद-रैहन-कदाना सड़क पर सीवरेज कार्य के चलते वाहनों की आवाजाही छह अक्तूबर तक अस्थायी रूप से बंद रहेगी। वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों से आवाजाही कर सकते हैं।मार्ग डायवर्ट-बनखंडी-बासा वाया मेहवा गार्ड हट सड़क स्तरोन्नयन कार्य के कारण 21 अक्तूबर तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रहेगी। इस दौरान लोग वैकल्पिक मार्ग के तौर पर बनखंडी-हरिपुर सड़क का इस्तेमाल करें।बसों पर प्रतिबंध-बीड़ चौक से लैंडिंग साइट तक सुबह 7 से 11 बजे तक वोल्वो और मल्टी-एक्सल बसों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। आपातकालीन सेवाओं में तैनात वाहनों को इस पाबंदी से छूट रहेगी।
#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 21, 2026, 22:10 IST
Kangra News: सिटी में आज खास #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
