Kullu News: आज 1,03,797 मतदाता करेंगे 85 पंचायतों का फैसला
कुल्लू। जिले की 85 ग्राम पंचायतों में दूसरे चरण के तहत 28 मई में मतदान होगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने चुनाव संबंधी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं तथा मतदान टीमें अपने-अपने गंतव्य तक पहुंच चुकी हैं। मतदान सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा।85 पंचायतों में मतदान के लिए 487 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनके लिए 1948 मतदान कर्मी और लगभग 974 के करीब सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। दूसरे चरण में 1,03,797 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त अनुराग ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न करवाने के लिए तमाम तैयारियों को पूरा कर दिया है। उन्होंने संबंधित पंचायतों के लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है। इन पंचायतों में होगा चुनाव विकास खंड आनी की 13 पंचायतों में विनन, बिशला धार, बुच्छैर, ब्युंगल, डिंगी धार, जावन, कमांद, कराणा-एक, खणी, लझेरी, पलेही, फनौटी और पोखरी में दूसरे चरण के चुनाव संपन्न होंगे।विकास खंड बंजार की 14 पंचायतों में बाहु, बलागाड़, बनोगी, बिहार, चकुरठा, चनौन, दुशाहड , जमद, खाडागाड, पेखडी, शैंशर, शिल्ही, टील और थाटीबीड में दूसरे चरण के चुनाव संपन्न होंगे।विकास खंड भुंतर की 17 पंचायतों में बजौरा, भलाण-2, भ्रैण, दियार, दलाशनी, गडसा, जां, खोखन, मनिकर्ण, मशगां, पारली, पुंथल, रैला, रतोचा, शिलिहार-2, शिल्लीहार और शुरड में दूसरे चरण के चुनाव संपन्न होंगे।विकास खंड कुल्लू की 14 पंचायतों में बल्ह-2, ब्राह्मण, भूमतीर, भुलंग, डूघीलग, ग्राहण, जिंदौड़, मानगढ़, मझाट, नलहाच, पाहनाला, सेऊगी, शिलानाल और तलोगी में दूसरे चरण के चुनाव संपन्न होंगे।विकास खंड नग्गर की 15 पंचायतों में बड़ाग्रां, गाहर, गोजरा, हलाण-2, हुरंग, कन्याल, करजां, लरांकेलो, मनाली, राउगी, रुमसू, सरसेई, शनाग, शिल्हा हलाण और वशिष्ठ में दूसरे चरण के चुनाव संपन्न होंगे।विकास खंड निरमंड की 12 पंचायतों में बागा सराहन, बाड़ी, भालसी, डीम, घाटू, जगातखाना, कशोली, कोट, कुशवा, नित्थर, शिल्ली और तवार में दूसरे चरण के चुनाव होंगे।
#KulluNewsHpNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 27, 2026, 18:02 IST
Kullu News: आज 1,03,797 मतदाता करेंगे 85 पंचायतों का फैसला #KulluNewsHpNews #VaranasiLiveNews
