Gorakhpur News: समय परमेश्वर का अनमोल उपहार, हर अवसर को संजोकर रखें
गोरखपुर। धरमपुर स्थित सेंट थॉमस चर्च में शनिवार की शाम आत्मिक सम्मेलन के तीसरे दिन मसीही गीतों और बाइबल के संदेशों से माहौल भक्तिमय हो गया। आत्मिक सभा की शुरुआत तेरे दर पर आया हूं मैं, फरियाद लाया हूं मैं.. गीत से हुई। पादरी संजय विंसेंट के नेतृत्व में आयोजित सम्मेलन में भागलपुर से आए वक्ता पास्टर अभिषेक मुरार ने पवित्र शास्त्र बाइबल के इफिसियों का पाठ कर उसके आध्यात्मिक अर्थ समझाए।उन्होंने कहा कि समय परमेश्वर का दिया हुआ सबसे अनमोल उपहार है। एक बार बीत जाने के बाद समय लौटकर नहीं आता। इसलिए जीवन में मिलने वाले हर अवसर को सोने की तरह संजोकर रखना चाहिए। आज के बुरे दिनों में पाप, मोह-माया और व्यर्थ की बातें हमारा समय चुरा लेती हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम समय का सदुपयोग करें और अपने जीवन को अच्छे कार्यों में लगाएं।सभा के दौरान चर्च क्वायर ने मधुर मसीही गीतों की प्रस्तुति दी। अमन मुरार ने प्रेज एंड वरशिप का संचालन किया। इस अवसर पर विमलेश जोजफ, अजीत डेविड, लेफ्टिनेंट अमित मसीह, नेहा चरन, रश्मि विलियम, रितेश गुप्ता, विजय मसीह, अल्फ्रेड मकाटी, डेंजिल मसीह सहित बड़ी संख्या में मसीही विश्वासी उपस्थित रहे।
#TimeIsAPreciousGiftFromGod;CherishEveryOpportunity. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 18, 2026, 00:26 IST
Gorakhpur News: समय परमेश्वर का अनमोल उपहार, हर अवसर को संजोकर रखें #TimeIsAPreciousGiftFromGod;CherishEveryOpportunity. #VaranasiLiveNews
