Yamuna Nagar News: चोरी की तीन वारदातों का का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

यमुनानगर। स्पेशल स्टाफ ने चोरी के आरोप में दुर्गा गार्डन निवासी सूरज कुमार उर्फ मुंडिया को गिरफ्तार कर तीन चोरी के मामलों का खुलासा किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार टीम ने सूचना पर आरोपी को जगाधरी क्षेत्र से काबू किया। पूछताछ में उसने 13 मई को गंगानगर कॉलोनी में घर से चोरी कर बाइक ले जाने की वारदात कबूल की, जिसकी बरामदगी भी कर ली गई। आरोपी ने सहयोगियों के साथ कल्याण नगर सेक्टर-17 व ईस्ट भाटिया नगर में भी चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले लंबित हैं। संवाद------

#ThreeTheftCasesSolved;AccusedArrested. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 16, 2026, 02:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: चोरी की तीन वारदातों का का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार #ThreeTheftCasesSolved;AccusedArrested. #VaranasiLiveNews