Bareilly News: 30 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन लोग गिरफ्तार
मीरगंज। अलग-अलग स्थानों पर 30 लीटर कच्ची शराब के साथ शाही के मोहल्ला गांधीनगर निवासी तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि रम्पुरा चौराहे पर शराब बेचते हुए धर्मपाल गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। बहगुल नदी के पुल पर मुनीश को 10 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि शाही-शेरगढ़ रोड पर साप्ताहिक बाजार के पास से उमेश सागर को 10 लीटर कच्ची शराब से भरी कैन के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शाही देवेंद्र सिंह विश्नोई ने बताया कि तीनों अभियुक्तों के खिलाफ शाही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
#ThreePeopleArrestedWith30LitersOfRawLiquor #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 13, 2026, 02:53 IST
Bareilly News: 30 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन लोग गिरफ्तार #ThreePeopleArrestedWith30LitersOfRawLiquor #VaranasiLiveNews
