लोकेशन गलत, योजना फेल: गोरखपुर में 9.20 करोड़ खर्च कर बने 5 वेंडिंग जोन, 3 तो पूरी तरह वीरान
शहर के पटरी दुकानदारों की सहूलियत के लिए वेडिंग जोन योजना लागू की गई। करोड़ों रुपये खर्च हो गए पर जिनके लिए यह योजना बनाई गई वे दुकानदार नाखुश हैं। वे यहां दुकान लगाने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि जिन स्थानों पर वेडिंग जोन बनाए गए हैं, वहां तक ग्राहकों का पहुंचना नामुमकिन है। इसी वजह से उन्होंने दुकान लगाने से ही इन्कार कर दिया। इक्का-दुक्का लोगों ने वहां दुकानें लगाईं जरूर हैं पर उनका भी कहना है कि दुकान के लिए लोकेशन का चयन गलत हुआ है। शहर में पांच वेंडिंग जोन हैं। इनमें से तीन तो पूरी तरह से वीरान पड़े हैं। नौका विहार के वेंडिंग जोन में नाम मात्र की ही दुकानें हैं पर कमाई न के बराबर है। दुकानदारों का कहना है कि इसे बनाने की मंशा तो काफी अच्छी रही लेकिन बाजार के लिए उपयुक्त स्थान नहीं चुना गया जिससे यहां दुकानें होने पर रोजगार संभव नहीं है।
#CityStates #Gorakhpur #FiveVendingZones #CityAndState #UpNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 15:02 IST
लोकेशन गलत, योजना फेल: गोरखपुर में 9.20 करोड़ खर्च कर बने 5 वेंडिंग जोन, 3 तो पूरी तरह वीरान #CityStates #Gorakhpur #FiveVendingZones #CityAndState #UpNews #VaranasiLiveNews
